विवाद में फंसी फवाद खान और वाणी कपूर की 'अबीर गुलाल' दुनियाभर में इस दिन होगी रिलीज़
विवादों में फंसी ऐक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' दुनियाभर में 29 अगस्त को रिलीज़ होगी। 'बिज़एशिया' के अनुसार, यह फिल्म भारत में रिलीज़ नहीं होगी। दरअसल, फिल्म पहले 9 मई को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन 22-अप्रैल को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी ऐक्टर्स को भारत में बैन कर दिया गया।
read more at ABP न्यूज़


