विशाखापट्टनम में पुलिस ने बीच सड़क पर बाइक के साइलेंसर्स रखकर चलवाया बुलडोज़र
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में कई बाइकों के साइलेंसर (एग्जॉस्ट) को बीच सड़क पर रखकर बुलडोज़र द्वारा उन्हें कुचले जाने का एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस ने साइलेंसरों को कुचलने का फैसला किया था। पुलिस के अनुसार, जिन साइलेंसरों को नष्ट किया गया है वह मॉडिफाइड किए गए थे और तेज़ आवाज करते थे।
read more at इंडिया टीवी


