Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के 3 एसी डिब्बों में लगी आग, सामने आया वीडियो

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 4 August, 2024
विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस की 3 एसी बोगियों में आग लगने का वीडियो सामने आया है। घटना के वक्त ट्रेन में कोई यात्री नहीं था और घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। वहीं, रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।