वैष्णो देवी धाम के अर्धकुंवारी के पास हुआ भूस्खलन, कई लोगों के घायल होने की आशंका
कटरा (जम्मू-कश्मीर) में वैष्णो देवी मंदिर धाम के अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया है, "कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक मशीनरी के साथ राहत और बचाव कार्य जारी है।" गौरतलब है, भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है।
read more at इंडिया टीवी


