Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र के बिल के खिलाफ वोट करने व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे मनमोहन सिंह, पीएम ने की थी तारीफ

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 27 December, 2024
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 7 अगस्त 2023 को व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे। वह केंद्र सरकार के बिल 'दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023' के खिलाफ वोट देने आए थे। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की थी और कहा था, "यह एक सांसद के अपने दायित्व के प्रति सजग होने का उदाहरण है।"