Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

व्हीलचेयर पर बैठीं अलका याग्निक का वीडियो हुआ वायरल, सिंगर ने दिया हेल्थ अपडेट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 25 June, 2026
23 जून को पद्म भूषण लेने पहुंची गायिका अलका याग्निक का समारोह से एक वीडियो वायरल है जिसमें वह व्हीलचेयर पर दिख रही हैं। 'सेंसोरिन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस' से जूझ रहीं अलका का वीडियो देखकर फैंस ने चिंता जताई। इसे लेकर अलका ने कहा, "मैं ठीक हूं...रिकवर कर रही हूं...थक गई थी इसलिए व्हीलचेयर मांगी थी…चिंता की कोई बात नहीं।"