वाहनों के आपस में टकराने से अमेरिका में कार में लगी आग, 4 भारतीयों की ज़िंदा जलकर हुई मौत
टेक्सास (अमेरिका) में 5 वाहनों की भीषण टक्कर में एक कार में आग लग गई जिसमें ज़िंदा जलकर एक महिला सहित 4 भारतीयों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले सभी भारतीय कारपूलिंग ऐप के जरिए आपस में जुड़े थे। मृतकों की पहचान आर्यन रघुनाथ, फारूख शेख, लोकेश पलाचारला और दर्शिनी वासुदेवन के रूप में हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


