Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वक्फ कानून पर केंद्र ने SC में दिया जवाब, कहा- प्रावधानों पर रोक नहीं लगा सकता है कोर्ट

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 25 April, 2025
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने की मांग करते हुए कहा कि कोर्ट प्रावधानों पर रोक नहीं लगा सकता है। सरकार ने कहा, "संवैधानिकता की धारणा संसद में बने कानूनों पर लागू होती है और अदालत द्वारा अंतरिम रोक लगाना...शक्तियों के संतुलन के सिद्धांत के खिलाफ है।"