Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वकील ने चैट बॉक्स में जजों पर की थीं अपमानजनक टिप्पणियां, HC ने सुनाई 4 माह की जेल की सज़ा

short by Monika sharma / on Thursday, 7 November, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक वकील को अदालत की आपराधिक अवमानना करने को लेकर 4 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। दरअसल, वकील ने वर्चुअल कोर्ट की सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लैटफॉर्म के चैट बॉक्स में जजों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। बेंच ने आदेश में कहा कि वकील ने अपने किए पर अफसोस भी नहीं जताया।