Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वकालत के साथ टैक्सी सर्विस चलाने वाले वकील पर लगे 1 साल के बैन को एससी ने रखा बरकरार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 5 September, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने वकालत के साथ-साथ टैक्सी सर्विस संचालित करने वाले एक वकील के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को बरकरार रखा है। दरअसल, दो अलग-अलग मामलों में पेशेवर कदाचार के चलते बीसीआई ने वकील पर 1 साल तक प्रैक्टिस करने पर रोक लगा दी थी जिसे उसने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।