वक्फ की संपत्तियों पर अतीक व मुख्तार ने किया था कब्ज़ा: शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी के मुताबिक, वक्फ की संपत्ति पर कब्ज़ा करना माफियाओं के लिए आसान है। उन्होंने कहा, "प्रयागराज में वक्फ की संपत्तियों पर मुतवल्ली (देख-रेख करने वाले) की सांठगांठ से अतीक अहमद ने कब्ज़ा किया था।" बकौल अध्यक्ष, फर्ज़ी दस्तावेज़ बनाकर वक्फ की करोड़ों की संपत्ति मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम की गई।
read more at हिन्दुस्तान


