वज़न घटाने वाली दवाएं छीन सकती हैं आंख की रोशनी, अमेरिका ने जारी की चेतावनी
अमेरिकी FDA ने सोमवार को मरीज़ों-स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी दी कि वज़न घटाने/डायबिटीज़ के इलाज में इस्तेमाल होने वाली GLP-1 दवाओं से आंखों की गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। बकौल FDA, NAION एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें एक आंख की रोशनी अचानक और बिना दर्द के कम हो सकती है। इससे स्थाई रूप से दृष्टि भी जा सकती है।
read more at WION


