Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वडोदरा पुल हादसे के मामले में सरकार ने की कार्रवाई, 4 इंजीनियरों को किया गया निलंबित

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 10 July, 2025
वडोदरा (गुजरात) में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने के मामले में राज्य सरकार ने गुरुवार को शुरुआती जांच के आधार पर 4 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। इनमें सड़क एवं भवन विभाग के एक अधिशासी इंजीनियर, दो उप-अधिशासी इंजीनियर और एक सहायक इंजीनियर शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है।