वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 7 छक्कों के बाद वनडे में रोहित के कुल 338 छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल (331) को पछाड़ा। सूची में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351) पहले स्थान पर हैं।
read more at ESPNcricinfo


