Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वनडे क्रिकेट इतिहास में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने नबी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 5 September, 2023
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। नबी ने मंगलवार को एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड मुजीब उर रहमान के नाम था जिन्होंने 26 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों में अर्थशतक जड़ा था।