Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वनडे में 7,000 रन बनाने और 300 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने शाकिब

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 18 March, 2023
बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन वनडे में 7,000-रन बनाने और 300-विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। शाकिब ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 24-रन बनाने के साथ ही 7,000-रन का आंकड़ा छुआ और उनके नाम पहले से 300-विकेट दर्ज हैं। उनसे पहले शाहिद अफरीदी और सनथ जयसूर्या ने यह मुकाम हासिल किया था।