वनडे विश्व कप 2023 का संशोधित शेड्यूल हुआ जारी, अब 14 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मैच
आईसीसी ने वनडे विश्व कप-2023 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है जिसमें 9 मैचों की तारीखों में बदलाव किया गया है। भारत-पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर की जगह अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा। दिल्ली में इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच 14 अक्टूबर के बजाय 15 अक्टूबर को होगा जबकि हैदराबाद में पाकिस्तान-श्रीलंका मैच 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को होगा।
read more at हिन्दुस्तान


