Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वरुण चक्रवर्ती ने ICC के विकेटकीपर नो-बॉल नियम पर उठाए सवाल, बदलाव का सुझाव दिया

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 19 April 2025
केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी के उस नियम पर सवाल उठाए हैं जिसके अनुसार विकेटकीपर के दस्ताने अगर बल्लेबाज़ के गेंद खेलने से पहले स्टंप्स के आगे आते हैं तो उसे नो-बॉल करार दिया जाता है। वरुण ने ट्वीट किया, "यह डेड बॉल होनी चाहिए...विकेटकीपर को चेतावनी मिलनी चाहिए कि वह दोबारा ऐसा न करे!...नो-बॉल और फ्री-हिट नहीं!"