वर्ल्ड चैंपियन अमनजोत की दादी को आया था हार्ट अटैक, ध्यान न भटके इसलिए परिवार ने छिपाई बात
महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में फील्डिंग में अपना दम दिखाने वालीं भारतीय क्रिकेटर अमनजोत कौर की दादी को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, उनके परिवार ने उन्हें इसके बारे में नहीं बताया था ताकि उनका ध्यान न भटके। अमनजोत के पिता ने कहा, "यह जीत तनावपूर्ण समय में हमारे लिए मरहम जैसी है।"
read more at जनसत्ता


