Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल का हुआ एलान, नीरज चोपड़ा करेंगे अगुवाई

short by मनीष झा / on Sunday, 31 August, 2025
भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ ने जापान के टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के 19 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत के इस दल में 14 पुरुष और 5 महिला ऐथलीट शामिल हैं जो कुल 15 इवेंट्स में हिस्सा लेंगे।