Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वरिष्ठ अधिकारी विवेक जौहरी ने सीबीआईसी के अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 1 December 2021
1985 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क व अप्रत्यक्ष कर) अधिकारी विवेक जौहरी ने बुधवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। एम. अजित कुमार की जगह लेने वाले जौहरी इससे पहले बोर्ड के सदस्य थे। उनकी नियुक्ति को पिछले माह नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने मंज़ूरी दी थी।