Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए केंद्र ने की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 की शुरुआत

short by shashank mishra / on Saturday, 2 October 2021
देश के उप-राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 और 2 पोर्टल की शुरुआत की। 'एल्डर लाइन' नामक इस हेल्पलाइन के ज़रिए वरिष्ठ नागरिक अपनी पेंशन से संबंधित व कानूनी मामलों समेत अन्य जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ ही बुज़ुर्ग घर में होने वाले दुर्व्यवहार के मामलों में भी मदद ले सकेंगे।