वरुण धवन ने दी पत्नी नताशा के गर्भवती होने की जानकारी, शेयर की तस्वीर
ऐक्टर वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर पत्नी नताशा दलाल के गर्भवती होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "हम माता-पिता बनने वाले हैं...आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की ज़रूरत है। #myfamilymystrength" इसके बाद सोनम कपूर और मौनी रॉय सहित कई हस्तियों ने वरुण धवन को बधाई दी। सोनम ने लिखा, "ओह माय गॉड सो क्यूट।"
read more at Instagram


