वर्तमान टीके ओमीक्रॉन से गंभीर कोविड-19 होने से शायद बचा सकते हैं: बायोएनटेक के सीईओ
जर्मन कंपनी बायोएनटेक के सीईओ ऊर शाहिन ने कहा है कि वर्तमान में मौजूद कोविड-19 वैक्सीन्स अब भी ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हुए लोगों को गंभीर रूप से बीमार होने से संभवत: सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं। उन्होंने कहा, "हमारा संदेश है- घबराएं नहीं।" बकौल शाहिन, "योजना अब भी वही है- तीसरी बूस्टर डोज़ को लगाने की प्रक्रिया तेज़ करें।"
read more at BloombergQuint


