वह 28 देश घूमा लेकिन गोली अपने देश में लगी: पहलगाम हमले में पति को खोने वाली यूपी की महिला
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर (यूपी) निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने शुभम को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "शुभम 28 देश घूमा...उसका एक बाल तक बांका नहीं हुआ...खुद के देश में उसे हिंदू होने के कारण मार दिया गया।" बकौल ऐशन्या, आतंकियों ने सबसे पहले शुभम की जान ली थी।
read more at X


