वह कहती हैं कि मैं ₹1 करोड़ चार्ज करती हूं, तो अब वह कहां हैं?: नेहा कक्कड़ को लेकर अभिजीत
'सुपरस्टार सिंगर 3' में नेहा कक्कड़ के साथ हुई अपनी बहस के बारे में बात करते हुए अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, "मैं उनका नाम लेकर उन्हें पब्लिसिटी नहीं दूंगा।" अभिजीत ने आगे कहा, "वह एक बेहतरीन सिंगर हैं...लेकिन अभी वह कहां हैं? यह कहना कि 'मैं ₹1 करोड़ चार्ज करती हूं'...यह अपनी मार्केट वैल्यू बनाने का एक तरीका है।"


