वह खुदगर्ज़ थे, हमसे ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराते थे: हनी सिंह के साथ मतभेदों को लेकर बादशाह
रैपर बादशाह ने हनी सिंह और अपने बैंड 'माफिया मुंडीर' के टूटने और उनके मतभेदों को लेकर कहा है कि हनी खुदगर्ज़ थे और सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देते थे। उन्होंने कहा, "एक तरफ हमें भाई कहते हैं...दूसरी तरफ हमारे संघर्ष को अनदेखा करते हैं।" बकौल बादशाह, हनी उनसे और बाकी लोगों से ब्लैंक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराते थे।


