Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वह गंभीर नहीं हैं: पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक में शामिल ना होने पर PM को लेकर खरगे

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 26 April, 2025
पहलगाम हमले को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "वह (प्रधानमंत्री) चुनावी भाषण देने बिहार गए लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए...इसका मतलब है कि वह मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं।" खरगे ने बैठक में प्रधानमंत्री की गैर-मौजूदगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
read more at Hindustan Times