Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वह चीख रहा था: नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का चश्मदीद डिलीवरी बॉय

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Sunday, 18 January, 2026
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता (27) की पानी से भरे गड्ढे में कार सहित गिरकर हुई मौत को लेकर चश्मदीद डिलीवरी बॉय मोनिंदर ने दर्दनाक किस्सा बताया है। मोनिंदर ने कहा, "वह मदद के लिए चीखता रहा...लेकिन अधिकारी गड्ढे में उतरने को तैयार नहीं थे।" मोनिंदर रस्सी बांधकर पानी में कूदे, लेकिन तबतक युवराज की मौत हो चुकी थी।