वह योग्य हैं व नीतीश से ट्रेनिंग भी मिली है: तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा
अभिनेता व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा, "वह (तेजस्वी) योग्य हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनको ट्रेनिंग भी मिली है।" उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव को विरासत में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जो मिला है, वह तो है लेकिन अब उनके पास अनुभव भी है।"
read more at ABP न्यूज़


