Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वह संस्कारी हैं, अपना बेस्ट देंगे: 'रामायण' में रणबीर को भगवान राम का रोल मिलने पर अरुण गोविल

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 12 March, 2024
धारावाहिक 'रामायण' फेम ऐक्टर अरुण गोविल ने निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में अभिनेता रणबीर कपूर द्वारा भगवान राम का रोल निभाए जाने को लेकर बात की है। गोविल ने कहा, "रणबीर अच्छे ऐक्टर व मेहनती हैं। रणबीर संस्कारी बच्चे हैं। उनके अंदर नैतिकता, संस्कार व संस्कृति है। वह अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"