वह सभी धर्मों का सम्मान करते थे व उनके लिए लड़ते थे: मुलायम सिंह के निधन पर फारूक
नैशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर कहा है कि उन्होंने (मुलायम) अपना जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित किया। फारूक ने कहा, "वह सभी धर्मों का सम्मान करते थे और सभी धर्मों के लिए लड़ते थे। भारत में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो आज शोक में न हो।"
read more at News18 हिंदी


