वह स्क्रिप्ट में दखल देती थीं: 'ये रिश्ता...' से हिना खान को निकालने पर प्रोड्यूसर राजन शाही
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही ने धारावाहिक से अभिनेत्री हिना खान को निकालने को लेकर कहा है, "वह स्क्रिप्ट में दखल देती थीं।" निर्माता ने कहा, "एक दिन शूटिंग के बीच हिना ने अभिनेत्री शिवांगी जोशी के किरदार 'नायरा' की तारीफ में बोली जाने वाली बातों को कहने से मना कर दिया था।"


