वह हमेशा मुझे खुश देखना चाहते थे: दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला पर शहनाज़ गिल
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शनिवार को अपने आगामी चैट शो 'शेप ऑफ यू' का ट्रेलर शेयर किया जिसमें 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज़ गिल समेत कई हस्तियां नज़र आ रही हैं। इस ट्रेलर में शहनाज़ ने अपने दिवंगत दोस्त व ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कहा कि सिद्धार्थ हमेशा उन्हें हंसते हुए देखना चाहते थे।


