वायनाड जाते वक्त रेस्टोरेंट पर रुके राहुल गांधी, शेफ्स के साथ शेयर किया वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड (केरल) जाते वक्त लंच के लिए कोझिकोड के एक रेस्टोरेंट पर रुकने और स्टाफ से बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल ने लिखा, "मैं उनके किचन में गया और शानदार खाने के लिए शेफ्स और अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद कहा।" राहुल दूसरी बार वायनाड से सांसद निर्वाचित हुए हैं।
read more at Instagram


