वायरस था: विपक्षी नेताओं को आईफोन पर 'सरकार प्रायोजित हमले' का अलर्ट मिलने पर केंद्र
विपक्षी नेताओं को उनके आईफोन पर 'सरकार द्वारा प्रायोजित हमले' का अलर्ट मिलने पर आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि संभवतः एक वायरस के चलते एप्पल की ओर से खतरे की सूचना मिली थी। बकौल अधिकारी, एप्पल के सिस्टम में कुछ खामियां थीं और दुनिया भर में कई लोगों ने कुछ वायरस फैलाने की कोशिश की थी।


