Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वायुसेना ने शेयर की क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीर, लिखा- वनडे विश्व कप 2023 का बर्ड्स आई व्यू

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 19 October, 2023
भारतीय वायुसेना ने 'X' पर एक क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "वनडे विश्व कप-2023 का बर्ड्स आई व्यू। स्टेडियम का नाम बताइए।" यह तस्वीर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की है जिसमें स्टेडियम के ऊपर वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर उड़ते दिख रहे हैं। इसमें अब तक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच समेत वनडे विश्व कप-2023 के 3 मैच खेले गए हैं।