Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वायुसेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक लोगों को ठगने वाला शख्स गिरफ्तार

short by शिव / on Thursday, 23 February, 2023
दिल्ली की साइबर क्राइम पुलिस ने कमल शर्मा नामक शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को फ्लाइट लेफ्टिनेंट बताता था। पुलिस ने बताया कि कमल ने वायुसेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 100 से ज़्यादा लोगों के साथ ठगी की है। बकौल पुलिस, आरोपी कमल के पास से 5 कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है।
read more at LatestLY