वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, गंगा आरती में हुए शामिल
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद मंगलवार को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए व घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए। दरअसल, रिलीज़ के पहले 3 दिनों में ₹55.96 करोड़ की कमाई कर उनकी यह फिल्म 2022 की सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
read more at हिन्दुस्तान


