वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी समेत किन उम्मीदवारों का नामांकन हुआ है स्वीकृत?
वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बीजेपी) समेत 8 उम्मीदवारों का नामांकन स्वीकृत हुआ है। अन्य स्वीकृत उम्मीदवारों में अजय राय (कांग्रेस), अतहर जमाल लारी (बसपा), गगन प्रकाश [अपना दल (कमेरावादी)], पारस नाथ केसरी (राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी), के शिव कुमार (युग तुलसी पार्टी), संजय कुमार तिवारी (निर्दलीय) और दिनेश कुमार यादव (निर्दलीय) शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


