Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत को अमृतसर जेल से किया गया रिहा

short by अनिल कुमार / on Friday, 24 February, 2023
पंजाब की अजनाला कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान को अमृतसर की जेल से रिहा कर दिया गया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने गुरुवार को लवप्रीत की रिहाई की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद कहा था कि उनकी बेगुनाही के पर्याप्त सबूत हैं।