वास्तविक दुनिया से जुड़ना चाहती हूं: फ्लॉप फिल्मों के बाद राजनीति में आने के सवाल पर कंगना
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'राजनीति में उनकी एंट्री हालिया फिल्मों के फ्लॉप होने का नतीजा है?' सवाल पर कहा है, "सिर्फ कला के क्षेत्र में रहने के बजाय वास्तविक दुनिया से जुड़ना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "दुनिया में ऐसा कोई ऐक्टर नहीं है जो कभी फ्लॉप न हुआ हो। शाहरुख खान के पास 10-वर्षों तक कोई हिट (फिल्म) नहीं थी।"


