Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वाहन पलटने पर झारखंड में लोगों ने लूटीं मछलियां, चालक बोला- थाने में पुलिसकर्मियों ने भी लूटीं

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 30 January 2023
गिरिडीह (झारखंड) में सड़क पर करीब 10 क्विंटल मछलियों से लदा पिकअप वाहन पलटने के बाद मछलियां लूटते लोगों का वीडियो सामने आया है। चालक के अनुसार, उसके वाहन को सीधा कराकर थाने ले जाया गया जहां पुलिसकर्मियों ने भी मछलियां लूटीं। बकौल चालक, एक अधिकारी ने उसे गाली दी और वाहन छोड़ने के लिए उससे ₹8,000 लिए गए।