Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विकलांग महिला ने मुंह से ब्रश पकड़कर बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग; उन्होंने दी प्रतिक्रिया

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 5 May, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंह से ब्रश पकड़कर उनकी पेंटिंग बना रही एक विकलांग महिला का वीडियो रीट्वीट किया है। अजमेर (राजस्थान) निवासी नंदिनी ने 'मन की बात' के 100 एपिसोड पूरे होने पर यह पेंटिंग बनाई है। पीएम मोदी ने लिखा, "मनमोहक पेंटिंग! अजमेर की प्यारी बिटिया नंदिनी के बधाई संदेश को देखकर अभिभूत हूं! उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं!"
read more at Twitter