विक्की के फिल्मों में आने की इच्छा जानकर कहा था कि मेरे भरोसे मत आना: पिता श्याम कौशल
अभिनेता विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने कहा है कि विक्की फिल्मों में आना चाहते हैं यह बात जानकर उन्होंने ऐक्टर को चेताया था। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें बोला, 'ये सोचकर मत आना कि मैं कुछ कर पाऊंगा क्योंकि मैं तो छोटा सा ऐक्शन डायरेक्टर हूं। कोई आपको ऑफिस आने देगा, चाय पिला देगा...लेकिन काम अपनी काबिलियत पर मिलेगा'।"


