विक्रम मिश्री बने डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चीन में रह चुके हैं भारत के राजदूत
बीजिंग (चीन) में पूर्व भारतीय राजदूत विक्रम मिश्री को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी मिश्री पंकज सरन का स्थान लेंगे जो 31 दिसंबर, 2021 को पद छोड़ेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में पहले भी काम कर चुके मिश्री इंडो पैसिफिक में रणनीतिक माहौल से वाकिफ हैं।
read more at Times Now नवभारत


