Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विक्रम लैंडर की हॉपिंग के बाद इसरो ने शेयर कीं चंद्रमा की पहले व बाद की तस्वीरें

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 4 September, 2023
इसरो ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की दूसरी सॉफ्ट लैंडिंग से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। हॉपिंग से पहले और बाद में लैंडर की जगह की भी तस्वीर शेयर की गई हैं। स्पेस एजेंसी ने लिखा, "सोलर पावर और बैटरी खत्म होने के बाद विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के पास स्लीप मोड में चला जाएगा।"