Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विक्रम व प्रज्ञान के निष्क्रिय होने के बाद काम करेगा नासा द्वारा निर्मित चंद्रयान-3 का पेलोड

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 2 September, 2023
चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम द्वारा चंद्रमा पर ले जाया गया चौथा पेलोड लेज़र रेट्रोरिफ्लेक्टर ऐरे (एलआरए) बाकी उपकरणों और प्रज्ञान रोवर के निष्क्रिय हो जाने पर काम करना शुरू कर देगा। एलआरए को नासा ने लैंडर की सटीक लोकेशन का पता लगाने और दूरी मापने के लिए डिज़ाइन किया है। इसे किसी तरह की ऊर्जा की ज़रूरत नहीं होगी।