Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 8.4% रही भारत की जीडीपी वृद्धि दर

short by अंकित कुमार / on Tuesday, 30 November 2021
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8.4% रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में जीडीपी में 7.4% का कॉन्ट्रैक्शन दर्ज किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 की दूसरी तिमाही में नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 17.5% रही।
read more at PIB