वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 11% बढ़कर ₹10,846 करोड़ रहा टीसीएस का लाभ
आईटी कंपनी टीसीएस ने सोमवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में ₹10,846 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह 2021-22 की तीसरी तिमाही के ₹9,769 करोड़ के लाभ से करीब 11% अधिक है। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व भी 19.1% बढ़कर ₹58,229 करोड़ हो गया जो अक्टूबर-दिसंबर 2021 में ₹48,885 करोड़ रहा था।
read more at दिप्रिंट


